फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदीनगर में भयंकर जाम में फंसे एडीजी

Mon, 10 Nov 2014 12:58 AM IST
अमर उजाला, मोदीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस की निष्क्रियता के चलते रविवार शाम को मोदीनगर में लगे भयंकर जाम में एडीजी की कार फंस गई।
विज्ञापन


सूचना पर कोतवाली पुलिस में हड़कंप मच गया, लेकिन भयंकर जाम के कारण स्कोर्ट कर रही पुलिस भी कुछ नहीं कर सकी। जाम के कारण गोविंदपुरी से बस स्टैंड के बीच तीन किमी. की दूरी तय करने में एडीजी को करीब आधा घंटा लगा।

रविवार शाम साढ़े छह बजे एडीजी का काफिला मेरठ से दिल्ली जा रहा था। कादराबाद से मोदीनगर पुलिस एडीजी की कार को स्कोर्ट कर रही थी। गोविंदपुरी में लगे भयंकर जाम में एडीजी फंस गए।
विज्ञापन


बमुश्किल जाम खुलवाकर पुलिस गोविंदपुरी से एडीजी की कार को राज चौराहे तक लेकर पहुंची, लेकिन आगे भी बस स्टैंड तक भयंकर जाम लगा था।

जाम में एडीजी के फंसने की सूचना पर कोतवाली पुलिस में हड़कंप मच गया और आननफानन में कस्बा रोड, तिबड़ा रोड एवं गुरुद्वारा रोड कटों पर यातायात रोककर एडीजी की कार को निकाला गया।

खास बात यह है कि स्कोर्ट के साथ कोतवाली पुलिस एवं कंट्रोल रूम तक को जानकारी नहीं है कि जाम में फंसे एडीजी का नाम क्या है ? हालांकि स्थानीय पुलिस ने पुष्टि की कि शाम साढ़े बजे एडीजी को नगर से पास कराया गया था।

पहले भी जाम में फंसे हैं कई वीआईपी
मोदीनगर में वाईआईपी लोगों के जाम में फंसने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की पत्नी, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सुशील पहलवान, नगर विकास मंत्री आजम खान जाम में फंसे चुके हैं।

इतना ही नहीं वर्ष 2013 में जाम में फंसकर एंबुलेस में सवार एक मरीज की मौत भी हो गई थी। जाम के कारण कई इंसपेेक्टर सस्पेंड भी हो चुके है। इसके बावजूद कोतवाली पुलिस ने अभी तक सबक नहीं लिया है।
विज्ञापन


सुबह से जागती पुलिस तो नहीं लगता जाम
रविवार को लगे भयंकर जाम में पुलिस की उदासीनता सामने आई है। सुबह से ही राज चौराहे पर वाहनों की रफ्तार थमनी शुरू हो गई थी, लेकिन कोतवाली पुलिस ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। शाम तक हाईवे पर जाम ने भयंकर रुप ले लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें