राष्ट्रीय हिंदू आंदोलन की ओर से रविवार को जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि अश्लील, धर्म व राष्ट्रविरोधी फिल्मों पर पाबंदी लगनी चाहिए।
सेंसर बोर्ड की इस तरह की फिल्में निरस्त करनी चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इस तरह की फिल्मों से समाज पर बुरा असर पड़ता है। साथ ही नई पीढ़ी संस्कारहीन होती जा रही है।
आम आदमी सेना का प्रदर्शन
आम आदमी सेना के बैनर तले रविवार को जंतर मंतर पर प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि आम आदमी पार्टी 49 में दिनों सरकार छोड़कर भाग गई। यह दिल्लीवासियों के साथ धोखा था। चुनाव में सभी विधानसभाओं में सेना बहिष्कार करेगी।