दिल्ली में अगर कोई मकान मालिक कोरोना महामारी का इलाज कर रहे अपने किराएदार डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ व स्वास्थ्यकर्मियों से गलत व्यवहार करता है तो सरकार उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।
उपराज्यपाल ने कहा है कि कोरोना महामारी का इलाज कर रहे सभी स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं की आवाजाही के उचित इंतजाम किए जाएं। साथ ही लोगों से अपील की है कि मौजूदा हालातों में फ्रंटलाइन पर काम कर रहे कर्मियों का सहयोग करें।