महानिदेशालय ने पत्र लिखकर गुरु गोबिंद सिंह सरकारी अस्पताल, डॉ. हेडगेवार आरोग्य संस्थान और जीबी पंत अस्पताल के चिकित्सा निदेशकों को अगले निर्देश तक दवा के इस्तेमाल पर रोक और सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
दिल्ली सरकार के तीन अलग-अलग अस्पतालों में आयरन इंजेक्शन और ग्लूकोज (इलेक्ट्रोलाइट) के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है। इन दवाओं की जांच में एलर्जी और फंगस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
महानिदेशालय ने पत्र लिखकर गुरु गोबिंद सिंह सरकारी अस्पताल, डॉ. हेडगेवार आरोग्य संस्थान और जीबी पंत अस्पताल के चिकित्सा निदेशकों को अगले निर्देश तक दवा के इस्तेमाल पर रोक और सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। दवाओं की गुणवत्ता के संबंध में शिकायत मिली थी, जिसके बाद दवाओं का परीक्षण किया गया।
एक्सपायर नहीं हुई हैं दवा
हैरानी की बात यह है कि किसी भी दवा की एक्सपायरी डेट खत्म नहीं हुई है। गुरु गोबिंद सिंह और हेडगेवार आरोग्य संस्थान में आयरन इंजेक्शन में एलर्जिक रिएक्शन और एडवर्स ड्रग रिएक्शन का पता चला, जबकि जीबी पंत अस्पताल में 500 एमएल के ग्लूकोज पैक की जांच में फंगस संक्रमण की बात सामने आई है। इन दवाओं के बैच नंबर भी अलग हैं।