फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime : नाबालिग समेत दो की चाकू गोदकर हत्या, रंजिश की अलग वारदातों में चार लोग भी घायल

Sat, 28 Jun 2025 02:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। शुरुआती जांच में आपसी रंजिश में हमला किए जाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमन विहार क्षेत्र में दो अलग अलग जगहों पर हमलावरों ने नाबालिग समेत दो लोगों की चाकू से गोद कर हत्या कर दी। उनकी पहचान दीपांशु (15) और प्रदीप (25) के रूप में हुई है। बीच बचाव में नाबालिग के तीन दोस्त और प्रदीप का भाई घायल हो गए हैं। घायलों को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। शुरुआती जांच में आपसी रंजिश में हमला किए जाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन


सुल्तानपुरी निवासी दीपांशु बृहस्पतिवार शाम कुछ दोस्तों के साथ सुल्तानपुरी-रोहिणी सेक्टर-20 के जिला पार्क पास बातचीत कर रहा था। इस दौरान तीन चार लड़के वहां आ गए। दीपांशु की उनसे कहासुनी हो गई। लड़कों ने मारपीट शुरू कर दी और उसपर चाकू से हमला कर दिया। बीच-बचाव के दौरान हमलावरों ने दीपांशु के दोस्तों पर भी हमला कर दिया। 

सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को अस्पताल में लेकर आई। जहां डॉक्टरों ने दीपांशु को मृत घोषित कर दिया। घायल फैजल समेत तीन का इलाज चल रहा है। वहीं, अमन विहार में बृहस्पतिवार शाम भाई के साथ सब्जी खरीदने बाजार जा रहे प्रवीण पर कुछ लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। भाई पर हमला होते देख दीपक ने हमलावरों का विरोध किया। हमलावरों ने उसपर भी चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। 
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायल भाइयों को इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने प्रवीण को मृत घोषित कर दिया। वहीं दीपक का इलाज चल रहा है। जांच पड़ताल में पता चला कि प्रवीण दर्जी का काम करते थे। दो माह पहले ही वह अमन विहार के बलवीर नगर में रहने आए थे। 

इससे पहले वह परिवार के साथ मंगोलपुरी में रहते थे। जहां उनका कुछ लोगों ने विवाद हो गया था। उसका बदला लेने के लिए ही दोनों भाइयों पर हमला किया गया है। जिला के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त संदीप गुप्ता ने बताया कि हमलावरों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें