फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: मेट्रो में बढ़ी रील्स की आदत और अश्लील हरकत, 8251 यात्रियों पर लगाया गया जुर्माना

Fri, 10 Apr 2026 08:38 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

डीएमआरसी के आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच 8,251 यात्रियों पर विभिन्न अपराधों के लिए जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
Delhi Metro - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली मेट्रो में यात्रियों की तरफ से नियमों का उल्लंघन लगातार बढ़ रहा है। आए दिन यू-ट्यूब, एक्स, इंस्टाग्राम और फेसबुक समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मेट्रो में हुड़दंग और अन्य वर्जित काम के वीडियो वायरल होते रहते हैं। 

विज्ञापन


ऐसे में दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) लगातार इनपर नकेल कसने का काम कर रहा है। इसके चलते सफर के दौरान रील्स बनाना, गाली-गलौज करना और लड़ाई-झगड़ा करने समेत अन्य काम को रोकने के लिए कार्रवाई की है।

डीएमआरसी के आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच 8,251 यात्रियों पर विभिन्न अपराधों के लिए जुर्माना लगाया गया। डीएमआरसी के एक अधिकारी ने बताया कि सितंबर में 1,316, अक्तूबर में 1,381, नवंबर में 1,275, दिसंबर में 1,242, जनवरी में 1,656 और फरवरी में 1,381 यात्रियों को जुर्माने के दायरे में लाया गया। 
विज्ञापन


इस दौरान रील्स बनाने, अश्लील हरकतें करने और झगड़ा करने जैसी गतिविधियों की संख्या सबसे अधिक रही। महीनेवार आंकड़ों के अनुसार, सितंबर में ऐसे 447 मामले, अक्तूबर में 357, नवंबर में 410, दिसंबर में 408, जनवरी में 501 और फरवरी में 345 मामले दर्ज किए गए। इसके अलावा, महिलाओं के कोच में गैर-कानूनी तरीके से प्रवेश करना दूसरा सबसे आम अपराध रहा। इस अवधि में 2,312 यात्रियों पर जुर्माना लगाया गया।

जनवरी में इस अपराध के 559 मामले सामने आए, जबकि सितंबर में 261, अक्तूबर में 426, नवंबर में 317, दिसंबर में 284 और फरवरी में 465 मामले दर्ज हुए। अधिकारियों के अनुसार, ट्रेन के फर्श पर बैठने वाले 2,249 यात्रियों पर जुर्माना लगाया गया। महीनेवार आंकड़े इस प्रकार रहे। इसमें सितंबर 408, अक्तूबर 395, नवंबर 287, दिसंबर 345, जनवरी 394, फरवरी में 420 रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें