फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: कथावाचक अभिनव अरोड़ा के पिता की कार बाइक से टकराई, आरोपियों ने शीशे तोड़े, पुलिस ने तीन को पकड़ा

Fri, 10 Apr 2026 08:08 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
अभिनव अरोड़ा (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

तिलक नगर में बाल कथावाचक अभिनव अरोड़ा के पिता तरुण राज अरोड़ा की कार एक बाइक से टकरा गई। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। लेकिन बाइक सवारों ने उनकी कार पर हमला कर दिया। कार के शीशे तोड़ दिए। उनके पिता की शिकायत पर पुलिस ने एहतियाती कदम उठाते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

 
पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त दरादे शरद भास्कर ने बताया कि 7 अप्रैल की रात करीब 10 बजे मॉल रोड पर सिंगला रेस्तरां के सामने अभिनव अरोड़ा के पिता एक कार में थे। उनकी कार की टक्कर एक बाइक से हो गई। अभिनव अरोड़ा उस समय कार में मौजूद नहीं थे। बाइक सवारों ने अभिनव के पिता से यह कहकर बहस शुरू कर दी कि उनकी तेज रफ्तार होने के कारण उन्हें चोट लग सकती थी। उन्होंने बहस करते हुए अपने कड़ा से कार के बोनट और खिड़की पर मारना भी शुरू कर दिया। अभिनव अरोड़ा के पिता ने झगड़े की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन आरोपियों को एहतियातन हिरासत में ले लिया। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें दो दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें