फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी को देखते हुए बिजली वितरण कंपनी का एक्शन प्लान तैयार 

Wed, 04 Dec 2019 04:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सर्दी को ध्यान में रख बिजली कंपनी ने एक्शन प्लान तैयार कर लिया है। बिजली की पीक डिमांड 4700 मेगावॉट तक पहुंच सकती है। बीते साल ठंड में बिजली की पीक डिमांड 4472 मेगावॉट तक पहुंच गई थी। 

विज्ञापन


बिजली की डिमांड को पूरा करने के लिए सभी तैयारियां पूरी करने का दावा रिलायंस बिजली कंपनी ने की हैं। वितरण कंपनी के अनुसार बिजली के पर्याप्त इंतजाम के लिए लंबी अवधि के आधार पर बिजली खरीद समझौता किया गया है। 

पावर बैंकिंग मॉड्यूल के तहत दिसंबर से फरवरी माह के दौरान अतिरिक्त बिजली मिलेगी। अचानक बिजली की मांग बढ़ने पर पावर एक्सचेंज से अल्प अवधि के लिए बिजली की खरीद की जाएगी। 
विज्ञापन


मुख्य तौर पर जिन दादरी, सीसीजीटी बवाना, सलाल हाइड्रॉ स्टेशन, सिंगरौली, रिहंद, सासन और डीवीसी मेजिया पावर प्लांट से दिल्ली के लिए बिजली ली जाएगी। 

इनके अलावा दिल्ली के पावर प्लांटों से भी रिलायंस को बिजली मिलेगी। अत्याधुनिक तकनीक से सटीक अनुमान के लिए लोड फॉरकास्टिंग सिस्टम के अलावा मॉडलिंग तकनीक का भी उपयोग किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें