फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी में डीजल टैक्सियों पर कार्रवाई, चालान काटने का काम शुरू

Mon, 02 May 2016 07:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली एनसीआर में डीजल टैक्सियों पर पाबंदी के आदेश के बाद रविवार से ही कार्रवाई शुरू हो गई है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने चालान काटने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


वहीं, दिल्ली परिवहन विभाग रविवार रात से इनफोर्समेंट की टीम को सड़क पर उतार दिया है। हालांकि इस दौरान ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट वाले डीजल टैक्सी को छूट मिलेगी।

लेकिन वह दिल्ली में प्वाइंट टू प्वाइंट (दिल्ली में ही एक जगह से दूसरी) सेवाएं नहीं दे पाएंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

एनसीआर के शहरों में रजिस्टर्ड डीजल टैक्सी पर असर

- फोटो : अनिल कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली
कोर्ट ने दिल्ली एनसीआर में डीजल टैक्सी पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। राजधानी में करीब 30 हजार डीजल चालित टैक्सी हैं। इसमें ज्यादातर टैक्सी ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिटधारी है।

प्रतिबंध से सबसे ज्यादा असर एनसीआर के शहरों में रजिस्टर्ड डीजल टैक्सी पर पड़ेगा। अब वह टैक्सी भी एनसीआर से यात्री लेकर दिल्ली में सेवाएं नहीं दे पाएंगे।

दिल्ली के परिवहन मंत्री गोपाल राय ने बताया कि परिवहन विभाग की इनफोर्समेंट टीम कोर्ट के आदेश का पालन कराने के लिए रविवार रात से सड़कों पर होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें