दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स नहीं देने वाले और टैक्स भुगतान में उल्लंघन करने वाले क्लबों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है।
नगर निगम के प्रॉपर्टी टैक्स विभाग को विभिन्न क्लबों की ओर से प्रॉपर्टी टैक्स के भुगतान में उल्लंघन के मामलों का पता चला है। इसके अलावा कुछ क्लब प्रॉपर्टी टैक्स भी नहीं दे रहे हैं।
यह जानकारी महापौर श्याम शर्मा ने दी। महापौर के अनुसार क्लब प्रॉपर्टी टैक्स के वार्षिक मूल्य में खाली जमीन और उन हिस्सों को छिपा रहे हैं जिनका व्यावसायिक इस्तेमाल किया जा रहा है, जबकि यूनिट एरिया मैथड के तहत खाली जमीन पर भी प्रॉपर्टी टैक्स देय है।