फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ACP Son Murder: दिल्ली पुलिस में एसीपी के बेटे की हत्या; नहर में फेंकी लाश

Thu, 25 Jan 2024 01:18 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस में तैनात एसीपी के 24 साल बेटे की हत्या हुई है। एसीपी का बेटा 22 जनवरी को दोस्तों के साथ एक शादी समारोह में रोहतक गया था। उसके बाद से वह गायब था।
विज्ञापन
breaking news amar ujala - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की राजधानी दिल्ली से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एसीपी के बेटे की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने जांच शुरू कर एक संदिग्ध को हिरासत में लिया। पुलिस संदिग्ध से पूछताछ में जुटी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस में तैनात एसीपी यशपाल सिंह के 24 साल बेटे लक्ष्य की हत्या का मामला सामने आया है। लक्ष्य 22 जनवरी को दोस्तों के साथ एक शादी समारोह में हरियाणा के रोहतक गया था। उसके बाद से वह गायब था।

पिता ने 24 जनवरी को समयपुर बादली थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत की थी। पुलिस ने जांच शुरू की। साथ ही हत्या के शक में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया। फिलहाल, पुलिस संदिग्ध से पूछताछ में जुटी है। 
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान लक्ष्य चौहान के रूप में हुई है। लक्ष्य की मौत के बाद से ही पूरे परिवार में मातम पसर गया है। लक्ष्य चौहान अपने दोस्तों के साथ शादी में जाने के लिए घर से निकला। लेकिन फिर घर वापस नहीं लौटा। अभी तक लाश भी पुलिस को बरामद नहीं हुई है। आखिर लक्ष्य को क्यों मारा और मारने की वजह क्या थी। अभी पुलिस इस बात की तफ्तीश कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें