फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता से बदसलूकी की पुलिस आयुक्त को मिली सजा, लंबी छुट्टी पर भेजे गए

Sun, 11 Sep 2016 10:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मयूर विहार थाने में भाजपा नेता रामचरण गुजराती के साथ बदसलूकी करने के मामले में कल्याणपुरी के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) सुमनकांत झा की छुट्टी कर दी गई है। अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि फिलहाल उन्हें लंबी छुट्टी पर भेजा गया है।
विज्ञापन


उनकी जगह पर गौरव गुप्ता को तैनात किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त आलोक कुमार वर्मा के आदेश पर किया गया है। साथ ही मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। दानिक्स अधिकारी सुमनकांत झा को दो महीने पहले ही कल्याणपुरी में तैनात किया गया था।

जानकारी के मुताबिक, त्रिलोकपुरी के 20 ब्लॉक में गणेश महोत्सव के लिए पंडाल लगाया गया है। शुक्रवार शाम यहां आरती हो रही थी। इसी दौरान थाने से चार पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और लाउडस्पीकर की आवाज कम करने को लेकर आयोजकों से उनकी कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


पुलिसकर्मी बलराज सिंह नामक एक दुकानदार को लेकर थाने आ गई। इस बात की जानकारी मिलने पर भाजपा नेता रामचरण गुजराती अपने समर्थकों के साथ थाने आ गए।
विज्ञापन

बर्खास्तगी की मांग के ‌बीच छुट्टी पर भेजे गए पुलिस आयुक्त

- फोटो : amar ujala
वह थाना प्रभारी से बात कर रहे थे इसी दौरान एसीपी सुमनकांत झा वहां पहुंचे और रामचरण व उसके समर्थकों को थाने से बाहर कर दिया। इस बात को लेकर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जबर्दस्त रोष हो गया।

पूर्वी दिल्ली के सांसद महेश गिरी मयूर विहार थाने पहुंचे थे और समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस उपायुक्त ऋषिपाल थाने पहुंचे।

उन्होंने सांसद को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह एसीपी को बर्खास्त करने की मांग पर अड़े रहे। अब पुलिस आयुक्त के आदेश पर एसीपी को लंबी छुट्टी पर भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें