फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से बरामद 3 करोड़ रुपए पर आप ने मांगा जवाब, पैसों को बताया कालाधन

Sat, 10 Sep 2016 10:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
money of bjp - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गाजियाबाद में कार से तीन करोड़ रुपये बरामद होने के मामले में आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर निशाना साधा है।
विज्ञापन


पार्टी ने आशंका जाहिर की है कि दिल्ली से लखनऊ स्थित भाजपा कार्यालय ले जाई जा रही नगदी काला धन का हिस्सा हो सकती है। आप ने इस बारे में भाजपा से जवाब मांगा है।

पार्टी कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए दिल्ली प्रदेश संयोजक दिलीप पांडेय ने कहा कि पिछले दिनों गाजियाबाद में एक कार से पुलिस ने तीन करोड़ रुपये की नगदी बरामद की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'पार्टी बताए पैसा चंदे में लिया गया या उगाही'

आप नेता - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने आरोप लगाया कि इसे दिल्ली से लखनऊ स्थित भाजपा कार्यालय में ले जाया जा रहा था। पांडेय के मुताबिक, आने वाले दिनों में यूपी में चुनाव होने हैं। ऐसे में कई आशंकाएं हैं। 

पार्टी को बताना चाहिए यह पैसा चंदे में लिया गया था या किसी से उगाही की गई थी। वहीं, इसकी जानकारी भी मिलनी चाहिए कि इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा होने के बावजूद भाजपा नेताओं ने यह रकम बैंक के जरिये ट्रांसफर क्यों नहीं की।

पांडेय ने आरोप लगाया कि अगर भाजपा जवाब नहीं देती तो साफ हो जाएगा कि यह काला धन था। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की भी मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें