फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसीपी ने बनाया अपनी ही बहू को हवस का शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण जिले के वसंतकुंज थाने(नॉर्थ) में दिल्ली पुलिस के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। एसीपी के खिलाफ उनकी बहू ने मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन


मंगलवार शाम तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई थी। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी एसीपी उत्तर-पश्चिमी जिले में सब-डिवीजन में तैनात है।

उनके खिलाफ उनकी बहू ने दुष्कर्म और मारपीट करने का आरोप लगाया है। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही इस मामले में कोई गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन

पानी लेने गई तो बाथरूम में खींचकर किया रेप

गोविंदपुरी इलाके में किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गोविंदपुरी थाना पुलिस ने दुष्कर्म व पोक्सो के तहत मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मेडिकल जांच में किशोरी के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है।
 
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़ित 11 वर्षीय किशोरी गोविंदपुरी इलाके में परिवार के साथ रहती है। पास में स्थित दफ्तर से पानी लेने गई किशोरी को आरोपी मनोज (24) ने उसे बाथरूम में खींच लिया और अश्लील हरकतें करने लगा।

किशोरी ने विरोध किया तो आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद किशोरी केसाथ दुष्कर्म किया। गोविंदपुरी थाना पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें