फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से छेड़छाड़ करने वाला कैब ड्राइवर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चितरंजन पार्क थाना पुलिस ने अमेरिकन युवती (22) के साथ छेड़छाड़ करने व जान से मारने की धमकी देने वाले टैक्सी चालक देवराज चौहान(48) को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


उसे लक्ष्मीबाई नगर से गिरफ्तार किया गया है। हालांकि गिरफ्तार करने के बाद उसे चितरंजन पार्कथाने से ही जमानती धारा होने के कारण जमानत पर रिहा कर दिया गया।

आरोपी मूलरूप से मांडी, हिमाचल प्रदेश का रहने वाला है। वह बचपन से ही दिल्ली के लक्ष्मीबाई नगर में किराए पर रह रहा है। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार देवराज चौहान को बृहस्पतिवार व शुक्रवार की रात गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

यशवंत पैलेस में की थी युवती के साथ छेड़छाड़

आरोपी ने युवती के साथ यशवंत पैलेस में टैक्सी में छेड़छाड़ की थी। वह युवती को तीन-चार दिन से अपनी टैक्सी में घुमा रहा था। दिल्ली में घुमाने के बाद वह युवती को आगरा ले गया था।

इसके बाद दिल्ली में भी उसे घुमाया था। वारदात वाले दिन वह युवती को यशवंत पैलेस ले गया था। यहां पर खन्ना मार्केट में युवती ने खरीददारी की थी। दोनों ने साथ मोमोज खाए थे।

जब वह वापस आने लगे थे तो युवती इनोवा टैक्सी में आगे बैठ गई थी। आरोप है कि देवराज ने उसके साथ छेड़छाड़ की। उसने युवती के साथ अश्लील हरकतें भी कीं। युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

युवती 29 जुलाई को वापस अमेरिका लौट गई थी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार युवती ने अहमद नगर में 164 के तहत बयान हो गए थे। युवती ने कोर्ट में दिए बयानों में दुष्कर्म जैसा कोई आरोप नहीं लगाया गया है। युवती 29 जुलाई को वापस अमेरिका लौट गई थी।

युवती ये कहकर गई है कि जब भी उसे केस के मामले में भारत बुलाया जाएगा वह भारत आ जाएगी। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवती जब भारत आएगी तभी केस की तफ्तीश आगे बढ़ेगी।

गौरतलब है कि अमेरिकन युवती 21 जुलाई को स्टडी वीजा पर भारत आई थी। उसने एयरपोर्ट के होटल से ऑनलाइन टैक्सी बुक की थी। वह 24 जुलाई को युवती को यशवंत पैलेस ले गया और उसकेसाथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें कीं।

इसके बाद युवती दिल्ली से महाराष्ट्र चली गई। उसे वहां के अहमद नगर थाने में शिकायत दी थी। अहमद नगर थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर कर दिल्ली पुलिस को मेल केजरिए बृहस्पतिवार को भेज दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें