फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सात साल तक शारीरिक शोषण और आभूषण हड़पने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हसनपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत शादी का झांसा देकर युवती के साथ वर्षों तक शारीरिक शोषण करने और फिर उसे धोखा देकर दूसरी जगह शादी तय करने का एक मामला सामने आया है। साथ ही युवती के आभूषण हड़पने का भी आरोप है। हसनपुर थाना पुलिस ने फरीदाबाद की रहने वाली एक युवती की शिकायत पर युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामले में पीड़ित युवती ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह पुष्पेन्द्र अत्री के साथ पिछले सात वर्षों से संबंध में थी। आरोपी ने उसे शादी का सपना दिखाया और 2019 में अपने गांव ले गया, जहां पहली बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती ने आरोप लगाया कि वह करीब छह महीने तक आरोपी के घर पर उसकी मां और स्वजन के साथ रही, जहां उसे बहू कहकर पुकारा जाता था।शिकायत के अनुसार, दोनों करीब एक साल तक पलवल और फिर एक साल तक फरीदाबाद में किराये के मकान में साथ रहे। इस दौरान आरोपी लगातार शादी का वादा करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि पुष्पेन्द्र ने उससे पैसे मांगे और पैसे न होने पर उसने अपने डेढ़ तोला के सोने के कुंडल और एक तोला की अंगूठी उसे दे दिए, जो आरोपित ने अब तक वापस नहीं किए। युवती ने बताया कि कुछ समय पहले पुष्पेन्द्र ने उसके मोबाइल नंबर और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उसे ब्लॉक कर दिया। जब उसे शक हुआ, तो उसने आरोपी के जीजा से संपर्क किया, जहां से उसे पता चला कि पुष्पेन्द्र अब कहीं और शादी कर रहा है। जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया, तो उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें