जहांगीर पुरी, दिल्ली निवासी ध्रुव उर्फ राज उर्फ तूफान के रूप में पहचान
नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने लूट व फायरिंग के मामलों में शामिल जहांगीर पुरी, दिल्ली निवासी बदमाश ध्रुव उर्फ राज उर्फ तूफान (22) को अवैध पिस्तौल व दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पहले भी 4 आपराधिक मामलों में शामिल रहा है।
अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त पंकज कुमार ने बताया कि इंस्पेक्टर नीरज शर्मा की टीम ने उसे भलस्वा डेयरी झील, गोल्फ कोर्स रोड के पास से 13 मार्च को गिरफ्तार किया। वह एसडी ग्रुप से जुड़ा है। वह ग्रुप के दूसरे बदमाशों दीपक, सलमान वगैरह आदि से मिला था। उसने दीपक के साथ मिलकर अलीगढ़ से गैर-कानूनी हथियार खरीदे थे। उसने किशनगढ़ पुलिस स्टेशन और महेंद्र पार्क पुलिस स्टेशन में दर्ज फायरिंग की दो घटनाओं में भी अपनी संलिप्तता कबूल की है। ब्यूरो