फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram: एयरलाइंस ऑफिस में बम ब्लॉस्ट करने की झूठी सूचना देने वाला गिरफ्तार, मजाक में की थी कॉल

Sat, 24 Jun 2023 11:08 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम

सार

आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग निवासी 37 वर्षीय सुनील झा के रूप में हुई। आरोपी सिलीगुड़ी में ही एक कॉल सेंटर में काम करता है। उसने मजाक में बम होने की कॉल कर दी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम के उद्योग विहार स्थित स्पाइस जेट एयरलाइंस के ऑफिस में बम ब्लॉस्ट की झूठी सूचना देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सिलीगुड़ी स्थित एक कॉल सेंटर में काम करता है और उसने मजाक में बम होने संबंधी कॉल की थी। उद्योग विहार थाना पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर लिया और एक पुलिस टीम गठित करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार एयरलाइंस कंपनी स्पाइस जेट के कार्यालय में लैंड लाइन फोन पर किसी ने कॉल करके कहा कि उसने कार्यालय में बम लगा दिया है और यह जल्द ही ब्लास्ट हो जाएगा। स्पाइस जेट कंपनी के लीगल जनरल मैनेजर विजय राय ने पीसीआर-11 इंचार्ज हैड कांस्टेबल संदीप कुमार को शिकायत दी। जिस पर उद्योग विहार थाना पुलिस, बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वाड के साथ मौके पर पहुंची और बिल्डिंग को खाली कराया।
विज्ञापन

करीब दो घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद यहां कोई बम नहीं मिला। पुलिस ने हवलदार संदीप कुमार की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस टीम ने जिस नंबर से बम होने की सूचना दी गई उसे ट्रेस कर आरोपी की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को सिलीगुड़ी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया। जिसकी पहचान पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग निवासी 37 वर्षीय सुनील झा के रूप में हुई। आरोपी सिलीगुड़ी में ही एक कॉल सेंटर में काम करता है। उसने मजाक में बम होने की कॉल कर दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें