फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vinay Tyagi Murder Case: हत्या में शामिल आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़, दक्ष की मौत, दो गिरफ्तार और अन्य फरार

Fri, 10 May 2024 06:35 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद में विनय त्यागी हत्याकांड में शामिल आरोपियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में गोली लगने से एक आरोपी की मौत हो गई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, एक आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन
आरोपी युग और लवकुश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टाटा स्टील प्रवेश के सेल्स और बिजनेस हेड विनय त्यागी हत्याकांड में दिल्ली निवासी अक्की उर्फ दक्ष, युग, लवकुश और आमिर शामिल थे। तीन मई की रात को चारों लूटपाट के मकसद से एक ही बाइक से दिल्ली से गाजियाबाद आए थे। इस दौरान विनय के दिखने पर उन्होंने विनय को रोका। विनय ने बिना विरोध के अपना सामान दे दिया था। इसके बाद अक्की ने बाइक से उतरकर विनय के ऊपर दो बार चाकू से वार किया था, जिससे उनकी मौत हो गई थी।

विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दिनेश कुमार पी ने बताया कि शुक्रवार सुबह अक्की अपने साथी के साथ लूट के इरादे से गाजियाबाद क्षेत्र में आया था। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। मुठभेड़ में पुलिस ने पांच राउंड और बदमाशों ने 10 से ज्यादा फायरिंग की, जिसमें अक्की के तीन गोली लगीं और इलाज के दौरान मौत हो गई। 

वहीं, उप निरीक्षक मंगल सिंह भी घायल हो गए। जबकि एक बदमाश फरार हो गया। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने युग और लवकुश को गिरफ्तार किया है। युग उर्फ प्रिंस दिल्ली सीलमपुर और लवकुश दिल्ली के न्यू उस्मानपुर का रहने वाला है। पुलिस ने इनके पास से विनय त्यागी से लूटा गया लैपटॉप, बैग और मोबाइल बरामद किया है। इसके अलावा दो बाइक, वारदात में प्रयुक्त चाकू और दो तमंचे बरामद किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें