इसके बाद उनकी बहू राजेंद्र पार्क, गुरुग्राम में अपने बच्चों सहित एक व्यक्ति के साथ सहमति संबंध में रहने लगी। वह व्यक्ति दोनों बच्चों को मारता था। 7 जुलाई को बहू ने फोन कर बताया कि प्रीत व मानु को चोट लगी है, जिनको वह अस्पताल में लेकर आई है। जब वह अस्पताल पहुंचे तो बहू ने उसे बताया कि वह जिस व्यक्ति के साथ रहती थी, उसने बच्चों के साथ मारपीट की है। मारपीट में लगी चोटों के कारण प्रीत की मृत्यु हो गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया।
इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। सोमवार को पुलिस ने आरोपी को राजेंद्रा पार्क, गुरुग्राम से काबू किया। आरोपी की पहचान विनीत चौधरी (28 वर्ष) निवासी बिजनौर (यूपी) के रूप में हुई है। वह मौजूदा समय में राजेंद्रा पार्क, गुरुग्राम में रह रहा था। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि यह अक्सर बच्चों की मां की गैर मौजूदगी में बच्चों के साथ मारपीट करता था।
7 जुलाई की शाम को यह घर आया तो बच्चो की मां घर पर नहीं थी। इसने बच्चों के साथ मारपीट की। मारपीट में लगी चोंटों के कारण 07 वर्षीय प्रीत की मौत हो गई और 09 वर्षीय मानू घायल हो गया। आरोपी से पुलिस पूछताछ में यह भी पता चला है कि यह पहले एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था और वर्तमान में भी एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। आरोपी विनीत व बच्चों की मां कई महीनों से एक साथ लिव-इन में रह रहे थे। आरोपी करीब 01 महीने पहले अपने गांव बिजनौर चला गया था और वापस करीब एक सप्ताह पहले आया था और वापस आने के बाद मृतक बच्चे की मां के साथ रहने लगा।