फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे के चलते यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा, एक की मौत

Tue, 24 Nov 2015 08:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से डंपर चालक की मौत गई जबकि परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। डंपर पंक्चर होने के बाद एक्सप्रेसवे पर चालक-परिचालक टायर बदल रहे थे, उसी दौरान अज्ञात वाहन दोनों को टक्कर मारते हुए फरार हो गया। एक्सप्रेसवे पर देर रात फॉग होने के चलते यह घटना बताई जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि जिला एटा के गांव पीपल खेड़िया निवासी सलामुद्दीन पुत्र यासीन डंपर पर चालक  था।  रविवार को वह अपने परिचालक इकरार के साथ जट्टारी से डंपर में डस्ट भरकर यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते होकर नोएडा के लिए जा रहा था। रात करीब दो बजे गांव फलैंदा के पास पहुंचा, तभी डंपर के पीछे वाले पहिए में पंक्चर हो गया।

चालक व परिचालक टायर बदलने के लिए डंपर को एक साइड में खड़ा करके टायर बदलने लगे। तभी आगरा की ओर से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डंपर चालक व परिचालक गंभीर रूप् से घायल हो गए।
विज्ञापन


वहां से होकर गुजर रहे वाहन चालकों ने हादसे की सूचना हाईवे कंट्रोल रूम को दी। हाईवे कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को ग्रेटर नोएडा कैलाश अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां पर  चालक सलामुद्दीन(38) को मृत घोषित कर दिया। घायल परिचालक को अस्पताल में भर्ती किया गया है। हादसे की सूचना मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ  रबूपुरा कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस वाहन चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें