फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर हादसा, एक की मौत 24 घायल

Tue, 10 Jun 2014 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह मजदूरों से भरा एक मिनी ट्रक (टाटा 407) पलट गया। हादसे में एक युवक की मौत हो और 24 अन्य घायल हो गए, इनमें सात की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


घायलों को यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। मूलरूप से साहेबगंज झारखंड का रहने वाला सलीम ग्रेटर नोएडा के चाई-पाई सेक्टर में एक निर्माणाधीन साइट पर ठेकेदार है।

मंगलवार सुबह वह सेक्टर-75 से 24 मजदूर लेकर साइट पर जा रहा था। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-105 के पास टाटा-407 (यूपी-16 सी-7725) अनियंत्रित होकर पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन की गति बेहद तेज थी।
विज्ञापन


दुघर्टना के बाद चालक  फरार हो गया। हादसे में शफीकुल रहमान (21) की मौत हो गई। वहीं, ठेकेदार सलीम सहित 24 अन्य घायल हो गए, जिनमें सात लोगों की हालत गंभीर है। घायलों को सेक्टर-110 के यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायलों में सनी (35), अब्दुल (22), वर्सिकुल (18), लखन रविदास (40), विनोद साहू (22), जीतेंद्र (22), मोंटू (29), अकबर अली (18), जालिम (22), शेखहुर्र (18) और अहमद उल रहमान (40)  आदि शामिल हैं। पुलिस ने फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

हादसे में बाइक सवार की मौत
नोएडा सेक्टर-71 पर सोमवार देर रात हुए हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई है। बाइक को एक तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मारी थी। आरोपी चालक वाहन समेत फरार हो गया। सेक्टर-49 पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। सेक्टर-71 के सर्फाबाद गांव में रहने वाले विनोद कुमार सोमवार बरौला गए थे। रात करीब बारह बजे वह बाइक से घर वापस लौट रहे थे।

सेक्टर-71 के आगे हनुमान मंदिर से पहले एक तेज रफ्तार वाहन ने विनोद की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही विनोद की मौत हो गई। थाना सेक्टर-49 पुलिस ने विनोद के परिजनों को सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें