फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे पर कार और बस में भीषण टक्कर, तीन लोगों की मौत, कई घायल

Fri, 13 Sep 2019 06:27 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि अन्य घायल बताए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


बता दें कि कार और बस आपस में भीड़ गई जिसके बाद वहां अफरातफरी मच गई। हादसा गौतम बुद्ध टेक्निकल यूनिवर्सिटी के नजदीक हुआ है।

नहीं रूक रहे हादसे

यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे रूकने का नाम नहीं ले रही हैं। इससे पहले अलीगढ़ से नोएडा जा रही फोर्ड एंडेवर कार यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसे का शिकार हो गई। लगभग 25 फीट ऊंचाई से रेलिंग तोड़कर कार सीधे नीचे जा गिरी। घटना के दौरान कार में नौ लोग सवार थे जिनमें से तीन की मौत हो गई। 
विज्ञापन


वहीं 16 जून को भी यमुना एक्सप्रेसवे पर बलदेव में (माइल स्टोन 140) आगरा की तरफ जा रही एक बैगनआर कार पीछे से ट्रक में घुस गई। इस हादसे में कार सवार दो बहनों समेत सभी आठ लोगों की मौत हो गई। इनमें पांच महिलाएं, एक किशोरी और ड्राइवर समेत दो युवक हैं। सभी आपस में रिश्तेदार हैं और आगरा में ताजमहल देखने के लिए जा रहे थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें