फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DCW पर छापे के बाद भड़के केजरीवाल, बोले-अच्छा काम करने वाले को भी मोदी जी ने नहीं बख्शा

Thu, 18 Aug 2016 06:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
acb raids dcw - फोटो : The Hindu
विज्ञापन
दिल्ली महिला आयोग के दफ्तर पर एसीबी के छापे के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भड़क गए हैं। उन्होंने गुस्सा जताते हुए पीएम मोदी को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है और ‌ट्वीट किया कि, 'इतना अच्छा काम करने वाले DCW को भी मोदी जी ने नहीं बख्शा। ये बहुत बुरा किया मोदी जी ने।'
विज्ञापन
इतना अच्छा काम करने वाले DCW को भी मोदी जी ने नहीं बख़्शा। ये बहुत बुरा किया मोदी जी ने। https://t.co/mHw8GBHxEP — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 18, 2016

इससे दिल्ली महिला आयोग की सदस्य स्वाति मालिवाल ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि वो अपना काम करती रहेंगी। उनका ट्वीट था, 'एसीबी ने डीसीडब्ल्यू दफ्तर पर छापा मारा। ‌आयोग महिलाओं के लिए काम करता रहेगा। एसीबी जांच, सवाल-जवाब और गिरफ्तारी के लिए स्वतंत्र है।'
विज्ञापन
ACB raids DCW office. DCW will continue working for women. ACB is free to interrogate, question and arrest. Happy Rakshabandhan to all. — Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) August 18, 2016

उन्होंने आगे लिखा कि बरखा सिंह शुक्ला ने अपने 9 साल के कार्यकाल में केवल एक केस सुलझाया। मैंने अबतक 400 से ज्यादा केस सुलझाए हैं, 50 रेकमेंडेशन और 50 निरिक्षण किए हैं। मुझपर यह हमला काम करने के लिए किया जा रहा है। 3 एसिड अटैक पीड़िताएं, दो अनाथ को नारी निकेतन से निकालकर नौकरी दी है। सभी तरह की प्रक्रिया भी पूरी की गई थी। शायद यही हमारी गलती है। Barkha Singh in DCW tenure of 9 year did only 1 case. I've done over 400 cases, 50 recommendation n 50 visits. Attack on me for doing work. — Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) August 18, 2016
3 acid attack victims, 2 orphans from nari niketan and several victims been appointed. All due processes were followed. Thats our fault? — Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) August 18, 2016

स्वाति ने अपने अगले ट्वीट में लिखा कि हम अकेले हैं जो बच्चों के बढ़ते रेप, हाई लेवल कमेटी पीड़ितों के मुआवजे के बारे में सरकार से बात करके इन मुद्दों को उठाते रहते हैं। क्या ये हमारी गलती है? हमने कुछ गलत नहीं किया। मुझे 30 हजार सैलरी मिलती है जो मेरे लिए काफी है। आयोग का दफ्तर तो पिछले 5 महीने से शनिवार तक को खुल रहा है जिससे सही तरह से काम हो सके। We are the only ones raising issues of increasing child rapes, high level committee, victim compensation fund etc with govt. Thats r fault? — Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) August 18, 2016
विज्ञापन

एसीबी ने मारा छापा

एसीबी की छापेमारी - फोटो : ANI
दिल्ली महिला आयोग के दफ्तर पर आज एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने छापा मारा है। छापेमारी एसीबी में की गई शिकायत के आधार पर की गई।

आरोप है कि महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने आयोग में कई लोगों को नियमों को दरकिनार कर मोटी सैलरी पर नौकरी दी। एसीबी शिकायत के बाद भर्ती मामले से जुड़ी फाइलें खंगाल रही है।

महिला के आयोग की पूर्व अध्यक्ष बरखा शुक्ला ने आरोप लगाया था कि स्वाति मालीवाल नियमों को ताक पर रखकर नौकरी दे रही हैं। उन्होंने मामले की शिकायत की थी। वहीं दूसरी शिकायत पूर्व मुख्य सचिव उमेश सहगल ने की थी।

इसी को आधार बनाकर एसीबी ने जांच शुरू की और आज महिला आयोग के दफ्तर पर छापेमारी की गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें