फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भर्ती में गड़बड़ी को लेकर वक्फ बोर्ड के दफ्तर में पड़ा एसीबी का छापा 

Fri, 09 Sep 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अमानतुल्लाह खान - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) की एक टीम ने बृहस्पतिवार को दरियागंज स्थित दिल्ली वक्फ बोर्ड कार्यालय में छापेमारी की। टीम करीब ढाई घंटे तक वहां रुकी। एसीबी यहां बीते दिनों बोर्ड में हुई भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी को लेकर मिली शिकायत पर पहुंची थी।
विज्ञापन


टीम इस दौरान कई दस्तावेज अपने साथ ले गई।टीम भर्ती में गड़बड़ी संबंधित करीब 14 सवालों की सूची के साथ पहुंची थी। पांच अधिकारी टीम में शामिल थे, जिन्होंने सवालों का उत्तर वक्फ बोर्ड अध्यक्ष अमानतुल्लाह से लिया।

टीम वहां से संबंधित दस्तावेज अपने साथ ले गई है। बताते चलें कि कुछ दिन पहले मोहम्मद मुस्तफा ने एसीबी में शिकायत की थी कि दिल्ली वक्फ बोर्ड चेयरमैन ने भर्ती में गड़बड़ी की है। इसमें गलत तरीके से लोगों की भर्तियां की गई हैं, जिसमें उनके रिश्तेदार भी शामिल हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

भर्ती संबंधी कई दस्तावेज अपने साथ ले गई टीम

आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला
एसीबी टीम की इस छापेमारी पर वक्फ बोर्ड चेयरमैन का कहना है कि एसीबी की टीम करीब ढाई घंटे तक यहां रही, हमारी तरफ से दस्तावेजी सबूतों के साथ उन्हें जवाब दे दिया गया है।

अमानतुल्लाह का कहना है कि यह सब कुछ बीजेपी और कांग्रेस के दौरान वक्फ बोर्ड में हुए घोटाले और उसके आरोपियों को बचाने के लिए किया जा रहा है। एलजी के इशारे पर यह हो रहा है। 

मैने कांग्रेस सरकार के दौरान हुए घोटाले की शिकायत की, तो उन्हें बचाने के लिए मुझसे पूछताछ करने पूरी टीम पहुंच गई। उसमें कोई कार्रवाई अभी तक नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि अगर वह जांच में हमें बुलाएंगे, तो भी मैं जाने को तैयार हूं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें