फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसीबी चीफ ने दी चौथी मंजिल से कूदने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को जब दिल्ली की आप सरकार अपना पहला स्वराज बजट पेश कर रही थी ठीक उसी वक्त दिल्ली के एंटी करप्शन ब्रांच में जबरदस्त हंगामा हो रहा था।
विज्ञापन


बात की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दिल्ली सरकार द्वारा नियुक्त एंटी क्राइम ब्यूरो प्रमुख एस.एस. यादव ने कथित तौर पर आत्महत्या करने की धमकी तक दे डाली।

सूत्रों की मानें तो एस.एस. यादव ने गुस्से में अपने ऑफिस में सामान फेंकना शुरु कर दिया और गुस्से में बेंच पर लेट गए व उच्च अधिकारियों पर चिल्लाने लगे।

मीडिया को बुलाने की दी धमकी

गुस्साए एसएस यादव ने ऑफिस की चौथी मंजिल से कूद कर आत्महत्या करने की धमकी भी दी। बता दें कि उनका ऑफिस सिविल लाइंस स्थित विकास भवन की चौथी मंजिल पर ही है।

यादव ने मीडिया को बुलाकर सबकी पोल खोलने की धमकी भी दी। सूत्रों के मुताबिक यह पूरा हंगामा एक एफआईआर बुक को लेकर शुरू हुआ जो आत्महत्या की धमकी तक पहुंच गया।

यादव के पास एक एफआईआर बुक थी जिसे एसएचओ पुलिस स्टेशन ने यादव से वापस मांगी तो उन्होंने देने से इंकार कर दिया। जब उन पर दबाव डाला गया तो उन्होंने अपना आपा खो दिया और एसीबी अधिकारियों के सामने ही ड्रामा शुरु कर दिया।

यादव ने मीणा पर लगाए गंभीर आरोप

इस बारे में एसएस यादव ने दिल्ली सरकार को चिट्ठी लिख कर एलजी द्वारा नियुक्त एसीबी चीफ एमके मीणा के खिलाफ शिकायत की है।

उनका आरोप लगाया है कि मीणा ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है। सूत्रों के मुताबिक मीणा ने यादव को धमकी दी थी कि अगर उन्होंने उनके आदेश नहीं माना तो उनकी नौकरी खतरे में पड़ सकती है।

इस घटना के बाद एसएस यादव ने सतर्कता आयुक्त को चिट्ठी लिख बताया है कि ज्वांइट सीपी मीणा उत्तरी जिला पुलिस के सा‌थ मेरे ऑफिस में घुस कर उनके लॉक का ताला भी तोड़ सकते हैं।
विज्ञापन

आप नेता ने ट्वीट कर मांगी बस्सी से मदद

हालांकि इस घटना के बारे में आप नेता आशुतोष ने ट्वीट कर कहा है कि दिल्ली के पुलिस कमीश्नर बीएस बस्सी एक न्यायप्रिय और ईमानदार इंसान हैं। वह यादव जैसे देशभक्त को निराश नहीं करेंग और एमके मीणा के खिलाफ जरूर केस दर्ज करेंगे।

इस पूरे मामले की जानकारी सीएम, डिप्टी सीएम समेत एलजी को भी दी गई है। कहा जा रहा है कि केजरीवाल और सिसोदिया ने इस विषय को बजट के बाद निबटाने का यादव को भरोसा दिलाया है।

सूत्रों के अनुसार ‌एलजी और केजरीवाल में जंग के चलते इस समय एसीबी में दो चीफ हैं। जिसकी वजह से एसीबी में कोई काम ढंग से नहीं हो पा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें