फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: दिल्ली से दरभंगा जाने वाली फ्लाइट का एसी हुआ बंद, यात्रियों का गर्मी से बुरा हाल; वीडियो आया सामने

Wed, 19 Jun 2024 02:44 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली से दरभंगा (एसजी 486) की यात्रा करने वाले स्पाइसजेट के यात्रियों को भीषण गर्मी के बीच एक घंटे से अधिक समय तक बिना एसी के विमान के अंदर इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
गर्मी से यात्रियों का हुआ बुरा हाल - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों प्रचंड गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। चिलचिलाती धूप में लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। इस बीच दिल्ली से दरभंगा जा रही फ्लाइट में सफर कर रहे यात्रियों को बिना एसी के फ्लाइट के अंदर एक घंटा गुजारना पड़ा। इस फ्लाइट में किसी तकनीकी समस्या की वजह से एसी करीब एक घंटे के लिए बंद रहा। फ्लाइट के अंदर का वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है। 

विज्ञापन


एएनआई के अनुसार, दिल्ली से दरभंगा (एसजी 486) की यात्रा करने वाले स्पाइसजेट के यात्रियों को भीषण गर्मी के बीच एक घंटे से अधिक समय तक बिना एसी के विमान के अंदर इंतजार करना पड़ा, जिससे कई लोग अस्वस्थ महसूस करने लगे।
दिल्ली में 12 साल बाद ऐसी गर्म रात, 35.2 डिग्री तक पहुंचा तापमान
दिल्ली में बुधवार को 12 साल की सबसे गर्म रात रही और न्यूनतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के सामान्य से आठ डिग्री अधिक है। मौसम कार्यालय ने कहा कि शहर में पिछली सबसे गर्म रात जून 2012 में दर्ज की गई थी जब न्यूनतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। मंगलवार को दिल्ली में इस सीजन की सबसे गर्म रात 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। 
विज्ञापन


प्रचंड गर्मी की इस ऐतिहासिक दौर में दिल्ली में लगातार 37 दिनों से अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा बना हुआ है। आज शाम से कल रात तक धूल भरी आंधी और बारिश की संभावना है। जिससे मामूली राहत मिलेगी। जानकारी के अनुसार, दिल्ली को बुधवार से भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। 20 जून को शहर में ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण हल्की बारिश होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें