गाजियाबाद से मेरठ के लिए एसी बस सेवा दोबारा शुरू कर दी गई है। पिछले वर्ष मेरठ के लिए आठ ऐसी बसें चलाई गई थीं। इनका रेस्पांस अच्छा मिला था, लेकिन कुछ दिन पहले इनको बंद कर दिया गया था।
एआरएम कार्मिक अतुल श्रोती ने बताया कि मेरठ को अब एसी बसों के 15 रूट तय किए गए हैं। ये बसें पुराने बस अड्डे के अलावा साहिबाबाद से भी चलाई जाएगी। इससे सैकड़ों यात्रियों का सफर सुहाना हो सकेगा।