फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसी बसों के लिए तरसेंगे नोएडा वाले

Fri, 03 Oct 2014 10:29 AM IST
योगेश शर्मा/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के शो विंडो कहे जाने वाले नोएडा और ग्रेटर नोएडा को यूपी रोडवेज ने जोर का झटका दिया है। राज्य के 15 बड़े जिलों से एसी बसों का संचालन करने की योजना बनाई गई है, लेकिन नोएडा रीजन को बाहर रखा गया है। एसी बसें नोएडा को छूकर निकल जाएंगी और यात्री देखते रह जाएंगे।
विज्ञापन


यूपीएसआरटीसी (उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम) ने प्रदेश के 15 बड़े जिलों के 72 रूटों पर 294 एसी बसें चलाने की योजना तैयार की है। इसके लिए निजी कंपनियों का सहयोग लिया जाएगा। कंपनियों से दो से तीन साल के लिए अनुबंध किया जाएगा। इसके बाद बसों की स्थिति के आधार पर अनुबंध बढ़ाया जाएगा।

राज्य के लगभग सभी बड़े जिलों को यूपीएसआरटीसी ने एसी बसों का तोहफा देने का खाका तैयार किया है, लेकिन प्रदेश के दो बड़े शहर नोएडा और ग्रेटर नोएडा को योजना के दायरे से बाहर रखा गया है। जबकि इन दोनों शहरों को आधुनिक परिवहन सेवाओं की सबसे ज्यादा जरूरत है। एसी बसों के लिए यात्रियों को दिल्ली का रास्ता पकड़ना पड़ता है। इसके बावजूद हजारों यात्रियों के बारे में नहीं सोचा गया।
विज्ञापन


नोएडा में स्टॉपेज भी नहीं
मथुरा, आगरा, लखनऊ और इटावा से गाजियाबाद व मेरठ जाने वाली एसी बसें नोएडा के रास्ते होकर गुजरेंगी, लेकिन चाहकर भी यात्री इन बसों में नहीं बैठ सकेंगे। नोएडा में इन बसों के स्टॉपेज बनाने की योजना नहीं है।

हिमानी और शीतल होगा नाम
दो तरह की एसी बसें चलाने की योजना है। विशेष श्रेणी की बसों का नाम हिमानी रखा गया है, जबकि साधारण श्रेणी की बसों का नाम शीतल होगा। इनमें बड़ी और छोटी दोनों तरह की बसें शामिल होंगी। एसी में ओजोन फ्रेेंडली गैस इस्तेमाहोगी और एसी के साथ गर्म हवा के लिए ब्लोअर लगा होगा।
विज्ञापन


नोएडा के नजदीकी रूट
गाजियाबाद क्षेत्र : कौशांबी से लखनऊ
गाजियाबाद से मेरठ
गाजियाबाद से सहारनपुर
गाजियाबाद से बुलंदशहर
मुरादाबाद क्षेत्र :मुरादाबाद से कौशांबी (गाजियाबाद)
इटावा क्षेत्र : इटावा से कौशांबी (गाजियाबाद)
बरेली क्षेत्र : बरेली से कौशांबी (गाजियाबाद)
अलीगढ़ क्षेत्र : एटा से कौशांबी (गाजियाबाद)
लखनऊ क्षेत्र : लखनऊ से कौशांबी (गाजियाबाद)

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें