अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मेट्रो किराए में बढ़ोतरी करने के विरोध में बाराखंभा स्थित मेट्रो के मुख्यालय(मेट्रो भवन) के बाहर प्रदर्शन किया।
एबीवीपी कार्यकर्ता मेट्रो भवन के गेट को धक्का देते हुए परिसर के अंदर घुस गए। वहां कुछ देर विरोध करने के बाद उन्हें बाहर निकाला गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ बहसबाजी भी हुई।
एबीवीपी के प्रदेश मंत्री भरत खटाना ने कहा कि डीएमआरसी ने इस साल दूसरी बार किराए में बढ़ोतरी की है। इस फैसले से आम छात्र काफी परेशान हैं। किराए में वृद्धि होने से इसका असर उनकी जेब पर पड़ रहा है।