फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हम प्यार के नहीं पहचान छुपाने वालों के खिलाफ हैं'

विज्ञापन
विज्ञापन
हाल ही में चर्चा में आए लव जिहाद के खिलाफ एबीवीपी ने भी लड़ाई छेड़ दी है। जिस लव जिहाद की वजह से राजनीतिक गलियारों में उठापटक मच गई थी अब उससे सचेत करने के लिए डीयू में एबीवीपी एक कैंपेन चलाएगा।
विज्ञापन


एबीवीपी का कहना है कि वह अपना ये कैंपेन दिवाली की छुट्टियों के बाद शुरू करेगी। एवीबीपी के सचिव रोहित चहल ने बताया कि अन्य विश्वविद्यालयों में हमने इसकी शुरूआत कर दी है लेकिन डीयू में इसकी शुरूआत दीवाली की छुट्टी के बाद होगी।
विज्ञापन

प्यार के नहीं धोखे के ‌ख‌िलाफ है एबीवीपी

एवीबीपी ने यह दावा किया है कि इस कैंपेन के द्वारा वह छात्राओं को महिलाओं के प्रति हो रहे अत्याचार के खिलाफ जागरूक करेगा। संगठन ने यह भी बताया कि हाल ही में ऐसे बहुत सारे मामले सामने आए हैं, जिसमें मुस्लिम लड़के हिन्दू लड़कियों से अपनी पहचान छुपाकर प्यार के जाल में फंसा उनसे जबरदस्ती उनका धर्म परिवर्त्तन करवाते हैं।

संगठन की उपाध्यक्ष ममता यादव ने कहा है कि हम ‌प्यार करने और ‌‌प्यार करने वालों के खिलाफ नहीं हैं। लेकिन प्यार के नाम पर पहचान छुपाकर जबरदस्ती धर्म परिवर्त्तन के खिलाफ है। इसे रोकने के लिए हम देशभर के विश्वविद्यालयों में इस तरह के कैंपेन कर विद्यार्थियों को लव जिहाद के खिलाफ जागरूक करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें