उम्मीदवार हेल्पलाइन नंबर से भी ले सकेंगे मदद
नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) पीजी दाखिले में मदद के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने हेल्प डेस्क की सुविधा शुरू कर दी है। इसके लिए परिसर में हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। साथ ही परिषद ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है।
जेएनयू छात्रसंघ के संयुक्त सचिव वैभव मीणा ने कहा कि जेएनयू में प्रवेश प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को कई स्तरों पर चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। विशेषकर जब वह पहली बार विश्वविद्यालय परिसर में आते हैं। एबीवीपी ने इसे समझते हुए हेल्प डेस्क और हेल्पलाइन सेवा का संचालन शुरू किया है। एबीवीपी जेएनयू पीजी नामांकन प्रक्रिया के संयोजक आशुतोष उपाध्याय ने कहा कि हमारा प्रयास है कि जेएनयू में आने वाला प्रत्येक उम्मीदवार बिना किसी भ्रम या कठिनाई के अपने प्रवेश की प्रक्रिया को पूरा करें। हेल्प डेस्क पर एबीवीपी के अनुभवी कार्यकर्ता उम्मीदवारों को उनके विभाग तक पहुंचाने, आवेदन में सुधार करने और जरूरी सूचनाएं उपलब्ध कराने में सहायता करेंगे। हेल्प डेस्क और हेल्पलाइन नंबर उम्मीदवारों का न केवल मार्गदर्शन देंगे बल्कि उनका मनोबल भी बढ़ाएंगे। दाखिला के लिए आने वाले उम्मीदवार हेल्पलाइन नंबर 7905603945, 8860143121, 8896869641 और 6205239296 पर जानकारी प्राप्त कर सकते है। ब्यूरो