फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सावन के दूसरे सोमवार को जलाभिषेक के लिए उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। सावन के दूसरे सोमवार को राजधानी के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही भक्त पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे। शिवालयों में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष गूंज उठे। भक्तों ने विधिवत जलाभिषेक कर शिवलिंग पर दूध, दही, शहद और गंगाजल चढ़ाया। इस दौरान पवित्र मंत्रोच्चार और रुद्राष्टक का पाठ करते हुए भक्तों ने भोलेनाथ से सुख-शांति और मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना की। प्राचीन नीली छतरी वाले मंदिर, झंडेवाला मंदिर, चांदनी चौक स्थित गौरी शंकर मंदिर, मादीपुर स्थित शिव मंदिर, आसफ अली रोड स्थित मंदिर श्रीराम हनुमान वाटिका में विशाल शिवलिंग, कनॉट प्लेस स्थित शिव मंदिर समेत तमाम शिवालयों में विशेष रुद्राभिषेक और श्रृंगार पूजा की गई। कई श्रद्धालु व्रत रखकर भगवान शिव का जलाभिषेक करने पहुंचे। ब्यूरो़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें