फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरूषि मर्डर केस : CBI अफसर ने बनाया दबाव, सामने आया वीडियो

Sun, 25 Oct 2015 05:19 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
देश की सबसे बड़ी मर्डर मिस्ट्री आरूषि मर्डर केस की जांच पर विवाद एक नया मोड़ ले चुका है। आरूषि के पिता डॉ राजेश तलवार के असिस्टेंट कृष्णा के नार्को टेस्ट के वीडियो ने अब गंभीर सवाल खड़े किये हैं।
विज्ञापन


ये वीडियो दो दिन पहले ही यू-ट्यूब पर सामने आया है। नार्को टेस्ट के इस वीडियो में सामने आया कि सीबीआई के एक अफसर ने कृष्णा पर जुर्म कबूल करने के लिए दबाव डाला था।

तकरीबन एक घंटे के इस वीडियो में नार्को टेस्ट के दौरान डॉ राजेश तलवार का असिस्टेंट कृष्णा बता रहा है कि सीबीआई के ज्वांइट डायरेक्टर अरूण कुमार ने उसे सजा कम करने के वादे के साथ क्राइम स्वीकार करने के लिए कहा।
विज्ञापन

Trending Videos

नार्को टेस्ट में कृष्णा ने खोले राज

कृष्णा कहता है कि "मैं यहां से कभी नहीं भागूंगा। मैं क्यों भागूंगा? मैनें कोई जुर्म नहीं किया है। उन्होंने मुझसे जब पहली बार ये पूछा था तभी मैं सबकुछ बता चुका था।"

नार्को टेस्ट में जब डॉक्टर उससे पूछते हैं कि तुम्हें आरोप अपने ऊपर लेने के लिए किसने कहा था तो कृष्णा कहता है ''आईजी साहब..."। इतना ही नहीं वह अपील करता है कि उनके सामने इसे न बताएं।

ज्वाइंट डायरेक्टर अरूण कुमार 1985 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने केस में सीबीआई की पहली टीम को लीड किया था। इस वीडियो के बारे में इंडिया डॉट कॉम के मुताबिक जब अरूण कुमार से पूछा गया तो उनका कहना है कि ये वीडियो विश्वसनीय सूत्रों से नहीं आया है।
विज्ञापन

देखें नार्को टेस्ट का पूरा वीडियो

अरूण कुमार अब सीआरपीएफ के आईजी के तौर पर पटना में पदस्थ हैं। आरुषि हत्याकांड मामले में 2013 में कोर्ट ने आरुषि और नौकर हेमराज की हत्या के लिए आरुषि के माता-पिता राजेश तलवार और नूपुर तलवार को दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

गौरतलब है कि 16 मई 2008 को नोएडा के जवलायु विहार स्थित एक घर में 14 वर्षीय आरुषि का शव मिला था। इसके तीन दिन बाद नौकर हेमराज का शव छत पर मिला था।

इस मर्डर केस में अदालत ने आरुषि के माता-पिता, नूपुर तलवार और राजेश तलवार को दोषी माना था। हालांकि ये बात अलग है कि इस केस में अभी भी हत्या का रहस्य बरकरार है। इस मर्डर मिस्ट्री को लेकर हाल ही में एक बॉलीवुड फिल्म भी बन चुकी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें