फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश में रहने वाले भी दिल्ली में लड़ेंगे चुनाव!

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) अप्रवासी भारतीयों पर भी दांव लगा सकती है। विदेशों में रहने वाली भारतीय नागरिकों को पार्र्टी टिकट दे सकती है। इसमें पार्टी को दोहरा फायदा दिख रहा है।
विज्ञापन


पार्टी का मानना है कि एक तरफ जहां अप्रवासी भारतीय ‘आप’ के हक में लामंबद होंगे। वहीं, दिल्ली के मतदाताओं के बीच भी अच्छा संदेश जाएगा। दरअसल, सितंबर की अमेरिकी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अप्रवासी भारतीयों के बीच खासी लोकप्रियता हासिल की थी।

जबकि पिछले दिल्ली विधानसभा चुनाव में अप्रवासी भारतीयों का रुझान ‘आप’ की तरफ था। अप्रवासी भारतीयों ने न सिर्फ ‘आप’ को चंदा दिया था, बल्कि कई लोगों ने दिल्ली में आकर प्रचार भी किया था।
विज्ञापन

अप्रवासी पहले भी कर चुके हैं बड़ी मदद

मदद के लिए तमाम अप्रवासी चुनाव भर दिल्ली में डेरा डाले रहे। इतना ही नहीं, इन्होंने नई दिल्ली, ग्रेटर कैलाश, मालवीय नगर, पटपड़गंज, करावल नगर, तिमारपुर, आरकेपुरम, बुराड़ी समेत 19 विधानसभा सीटों को गोद भी लिया था।

इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी ‘आप’ के पक्ष में अप्रवासियों ने माहौल तैयार किया था। विदेशों से मोबाइल कॉलिंग के जरिये केजरीवाल का प्रचार किया गया था।

उधर, दिल्ली चुनाव के बाद कई अप्रवासी भारत में रुक गए थे। लोक सभा चुनाव में इन्होंने पार्टी के पक्ष में प्रचार किया था। जबकि चुनावी ताल ठोंकने के साथ ‘आप’ की फंडिग प्रक्रिया तेज हो गई।
विज्ञापन

अकेले अमेरिका से 25 फीसदी हिस्सा मिला

इस बार भी अप्रवासी पार्टी को चंदा दे रहे हैं। करीब 25 फीसदी हिस्सा अकेले अमेरिका से आ रहा है। जबकि कनाडा, आबूधाबी, अस्ट्रेलिया में रहने वाले अप्रवासियों की हिस्सेदारी दो से तीन फीसदी के बीच है।

‘आप’ के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक, फिलहाल विचार किया जा रहा है कि दो सीटों पर अप्रवासी भारतीय को उतारा जाए। इसके लिए उनके पास भारत का पासपोर्ट होना जरूरी होगा और चुनाव आयोग की दूसरी औपचारिकताएं भी पूरी करनी होंगी।

साथ ही संबंधित विधान सभा में भी उनकी पकड़ होनी चाहिए। पार्टी ने रविवार को अपनी वेबसाइट पर एक प्रोफार्मा अपलोड किया। इसमें उम्मीदवारों के लिए जरूरी प्रावधानों का जिक्र है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें