फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: आप महिला विधायकों ने की राष्ट्रीय महिला आयोग से मुलाकात, अमित मालवीय के खिलाफ दिया ज्ञापन

Tue, 11 Jun 2024 09:59 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली विधानसभा की उपाध्यक्ष राखी बिड़लान ने शिकायत कर आयोग की सदस्य डेलिना को ज्ञापन सौंपा। राखी ने एक नेता का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि मालवीय महिलाओं का शोषण करते हैं।
विज्ञापन
शिकायत करने जाता प्रतिनिधि मंडल - फोटो : वीडियो ग्रैब: @AamAadmiParty
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी की महिला विधायकों के एक प्रतिनिधि मंडल ने मंगलवार राष्ट्रीय महिला आयोग से मुलाकात की। आप विधायक व दिल्ली विधानसभा की उपाध्यक्ष राखी बिड़लान ने भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय के खिलाफ शिकायत कर आयोग की सदस्य डेलिना को ज्ञापन सौंपा। राखी ने एक नेता का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि मालवीय महिलाओं का शोषण करते हैं। विधायकों ने महिला आयोग से अगले 48 घंटे के अंदर मालवीय के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


यह है मामला
आरएसएस के सदस्य शांतनु सिन्हा ने हाल ही में अमित मालवीय पर घृणित गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि मालवीय महिलाओं के यौन शोषण में लिप्त हैं। इस पर भाजपा के सोशल मीडिया प्रभारी की कानूनी टीम ने पलटवार करते हुए आठ जून को सिन्हा को कानूनी नोटिस भेजा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें