फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायकों को बचाने के लिए आप का नया दांव, घर और दफ्तर में लगाए जाएंगे सीसीटीवी 

Wed, 03 Aug 2016 08:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
kejriwal
विज्ञापन
अपने विधायकों को किसी विवाद में फंसने से बचाने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार खुफिया कैमरे की मदद लेने जा रही है। 
विज्ञापन


दिल्ली सरकार की सीसीटीवी लगवाने की योजना के तहत विधायकों के घर और दफ्तरों में इसे लगवाया जा सकता है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के विपस्यना से वापस लौटने के बाद इस पर मुहर लगने की उम्मीद है।

दरअसल, आप विधायकों ने मुख्यमंत्री को एक चिट्ठी लिखकर इस बारे में दरख्वास्त की थी। विधायकों का कहना था कि विवादों से बचने के लिए उनके घरों व कार्यालयों में सीसीटीवी लगवाने के साथ होमगार्ड की तैनाती की जाए। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

विधायकों पर नहीं लग सकेगा झूठा आरोप

केजरीवाल और मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला
रविवार शाम हुई बैठक में भी विधायकों ने केजरीवाल से कहा कि वे विरोधी दलों की साजिशों का शिकार हो रहे हैं। महिलाओं को उनके घरों और दफ्तरों में भेजकर झूठे आरोप लगवाए जा रहे हैं।

सीमापुरी के विधायक राजेंद्र गौतम ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे लग जाने से विधायकों के दफ्तर पर निगरानी सुनिश्चित हो पाएगी। इससे मालूम चलेगा कि किनसे उनकी मुलाकात हुई।

यहां होने वाले किसी विवाद, झगड़ा व कहासुनी की असलियत भी सीसीटीवी में कैद हो जाएगी। इससे कोई झूठा आरोप विधायकों पर नहीं लगेगा। गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री के विपश्यना से लौटने के बाद सीसीटीवी और होमगार्ड पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें