फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंगेबाज विधायकों और सांसदों पर सुच्चा सिंह के बाद जोखिम नहीं लेगी आप

Mon, 29 Aug 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आप नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब संयोजक सुच्चा सिंह छोटेपुर पर कार्रवाई करने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) दूसरा कोई सियासी जोखिम नहीं लेना चाहती। पंजाब चुनाव से पहले पार्टी राज्य के बागी सांसदों पर कार्रवाई नहीं करेगी।
विज्ञापन


वहीं, दिल्ली में निगम चुनाव को देखते हुए पार्टी बागी विधायक पंकज पुष्कर और आसिम अहमद खान के खिलाफ भी कोई कार्रवाई करने से बच रही है। दरअसल, पंजाब में आप के दो सांसद धर्मवीर गांधी और हरिंदर सिंह खालसा ने पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है।

खालसा ने पिछले महीने आरोप लगाया था कि आप सांसद भगवंत मान शराब पीकर संसद में जाते हैं। इससे पार्टी की आलोचना भी हुई थी। वहीं, धर्मवीर गांधी न सिर्फ प्रशांत भूषण व योगेंद्र यादव का समर्थन करते रहे हैं, बल्कि अलग से मोर्चा बनाकर पंजाब विधानसभा चुनाव में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

दिल्ली और पंजाब दोनों जगह समान है हालात

Kejriwal - फोटो : अमर उजाला
इससे पार्टी के भीतर खलबली मची है। सूत्रों की मानें तो पार्टी ने बागियों के खिलाफ कार्रवाई न करने का फैसला लिया है। इसकी वजह यह है कि पंजाब में दूसरा मोर्चा पैदा होगा और पार्टी को अपनी ऊर्जा उनके आरोपों के बचाव में भी लगानी पड़ेगी। 

दूसरी तरफ पार्टी से निकालने पर आप सांसद दल-बदल विरोधी कानून के दायरे में भी नहीं आएंगे। इसी तरह की हालत दिल्ली में भी बनी है। पार्टी के दो विधायक लगातार शीर्ष नेतृत्व पर हमला कर रहे हैं। 

पार्टी रणनीतिकारों का मानना है कि इनको भी पार्टी से निकालने का मतलब होगा कि दोनों की विधायकी बनी रहेगी। जबकि दिल्ली में पार्टी का पूरा फोकस अभी निगम चुनावों पर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें