फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 विधायकों के टिकट काटेगी AAP, जानिए कौन हैं वो?

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में होने वाले आगामी विधानसभा में आम आदमी पार्टी (आप) अपने मौजूदा पांच विधायकों के नाम काटने जा रही है। यह फैसला पार्टी ने अपने आंतरिक सर्वे के आधार पर किया है।
विज्ञापन


एक अन्य विधायक और विधानसभा अध्यक्ष एमस़, धीर का नाम भी है, लेकिन अभी उन पर फैसला नहीं किया गया है। नाम कटने वाले पांच विधायकों में तिमारपुर से पार्टी के विधायक हरीश खन्ना भी शामिल हैं, जिन्होंने टिकट कटने की भनक लगते ही पहले चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा कर दी है।

सूत्रों का कहना है कि पार्टी अगले सप्ताह तक अपने नए उम्मीदवारों की पहली सूची भी जारी कर देगी।

ये हैं उन पांच विधायकों के नाम

पार्टी सूत्रों के मुताबिक जिन विधायकों के टिकट कट रहे है उसमें रोहिणी के विधायक राजेश गर्ग, पटेल नगर की विधायक रहीं वीना आनंद, त्रिलोकपुरी से राजू धींगान और सीमापुरी से धर्मेंद्र कोली भी शामिल हैं।

पार्टी ने यह फैसला अपने ही कराए गए एक आंतरिक सर्वे की रिपोर्ट के बाद लिया है। जनता व पार्टी कार्यकर्ता दोनों ने इन सभी विधायकों के कार्यप्रणाली पर रोष जाहिर किया है। जिसे आधार बनाकर टिकट काटा जा रहा है।

बताया जा रहा है कि पार्टी तिमारपुर के लिए एक महिला उम्मीदवार की तलाश कर रही है। वह भी वैश्य समुदाय की हो। पार्टी के सर्वे के मुताबिक तिमारपुर विधानसभा में वैश्य समुदाय के वोट ज्यादा हैं। वहीं, रोहिणी के लिए भी वैश्य समुदाय से ही किसी मजबूत उम्मीदवार की तलाश की जा रही है।

‌टिकट कटने के पीछे ये है वजह

इसके अलावा सीमापुरी और त्रिलोकपुरी से पार्टी अनूसूचित जाति जनजाति के ऐसे व्यक्तियों की तलाश कर रही है जो कि जनता के बीच से हों। आप के एक नेता के मुताबिक धर्मेंद्र कोली संतोष कोली का भाई है।

संतोष हमारी जुझारू कार्यकर्ता थीं, जो भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग लड़ते हुए मारी गई थीं। इसलिए धर्मेंद्र को टिकट मिला, लेकिन वह विधायक रहते हुए जनता की कसौटी पर खरे नहीं उतरे।

वहीं राजू धींगान की रिपोर्ट भी नकारात्मक रही है। रोहिणी से विधायक रहे राजेश गर्ग पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के लिए चर्चा में रहे। जिसके कारण उनका नाम उम्मीदवारों की सूची से हटने वाला है।
विज्ञापन

'लग्जरी गाड़ियों में घूम रहे ‘आप’ नेता'

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायकों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पिछले साल जो आम आदमी पार्टी के विधायक मेट्रो, बैटरी रिक्शा, ऑटो रिक्शा, काली पीली टैक्सी और पैदल चलकर विधानसभा परिसर में पहुंचते थे उनके पास अब लग्जरी गाड़ियां दिखाई दे रही हैं।

शुक्रवार को विधानसभा पहुंचे आम आदमी पार्टी के विधायकों में कोई ऐसा नहीं दिखा जो पहले की तरह सार्वजनिक वाहन से पहुंचा हो। बैटरी रिक्शा वाले भी बड़ी गाड़ी में सवार थे।

समझ से परे है कि 11 महीने में स्थितियां इतनी कैसे पलट गईं। आम जनता सोचने पर मजबूर है कि विधानसभा सत्र के पहले दिन नाटक हुआ या विदाई समारोह में। किसे सच माना जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें