फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले सोशल वर्कर बनिये फिर मिलेगा टिकट

Fri, 07 Mar 2014 11:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनावी अधिसूचना जारी होते ही आम आदमी पार्टी से खास लोगों को टिकट की दावेदारी से बाहर कर दिया गया है। अब यहां सामाजिक कार्यकर्ता को टिकट देने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


उम्मीदवार बनाने को लेकर पार्टी के शीर्ष नेताओं में माथापच्ची जारी है। पार्टी के वरिष्ठ नेता व अमेठी से राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे डॉ. कुमार विश्वास ने बताया कि फरीदाबाद से टिकट देते समय सामाजिक कार्यकर्ता को प्राथमिकता दी जाएगी।

यह भी पढ़ें:फंसे केजरीवाल, चुनाव लड़ने पर लग सकती है रोक

उन्होंने बताया कि फरीदाबाद संसदीय क्षेत्र से वह किसी नौकरशाह, उद्यमी व अन्य खास लोगों को उम्मीदवार बनाने के पक्ष में नहीं हैं। पार्टी की प्राथमिकता सामाजिक कार्यकर्ता को लाने की है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यहां का कोई भी आम आदमी उनके मोबाइल नंबर (09161955367) पर एक-दो दिन में प्रत्याशी का नाम मैसेज कर सकता है। पार्टी उस पर गंभीरता से विचार करेगी।

उधर पार्टी के हरियाणा राज्य सचिव परमजीत सिंह का कहना है कि पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल व वरिष्ठ नेता मनीष सिसौदिया गुजरात में हैं। उम्मीदवार को लेकर माथापच्ची की जा रही है। जल्द ही नाम घोषित कर दिया जाएगा। फरीदाबाद लोकसभा सीट से टिकट के लिए लगभग 92 लोगों ने आवेदन किया था।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें