फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप वोटरों को बांटेगी स्पाई कैमरा

विज्ञापन
विज्ञापन
आप ने न सिर्फ अनोखे प्रचार अभियान का वादा किया है बल्कि इसकी तैयारी भी कर ली है। आप ने अपनी इसी मुहिम के तहत लोगों को कैमरे बांटने का फैसला किया है।
विज्ञापन


आप के इस प्रयास का मकसद है कि अगर वोटरों को खरीदने की कोशिश हो तो स्पाई कैमरे की मदद से उसका पर्दाफाश किया जा सके।

चुनावों के दौरान अक्सर यह देखा गया है कि राजनीतिक पार्टियां वोटरों को अपने पक्ष में वोट डलवाने के लिए पैसे, तोहफे या शराब जैसी चीजें उपहार में देते हैं। इसी को रोकने के लिए आम आदमी पार्टी जनता में स्पाई कैमरे बांटेगी जिससे कोई भी वोटरों को खरीदने की कोशिश न कर सके।

आप का स्लोगन 'पांच साल केजरीवाल'

आप, जिसने घर-घर जाकर 2013 के चुनाव में अपार सफलता हासिल की थी, इस बार भी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। आप नेता संजय सिंह ने बताया कि आप लगभग 1.10 लाख वॉलेंटियरों को प्रचार के लिए नियुक्त करेगी। इस तरह हर एक वॉलेंटियर 25 घरों में प्रचार करने का काम करेगा।

इनकी जिम्मेदारी होगी कि यह आप के एजेंडे और दिल्ली डायलॉग को लोगों के बीच पहुंचाए। इस तरह ये वॉलेंटियर चुनाव तक पार्टी के चेहरे के रूप में लोगों तक अपनी पहुंच बनाए रखेंगे।

मालूम हो कि इस बार आम आदमी पार्टी का स्लोगन है 'बदलेंगे दिल्ली का हाल, पांच साल केजरीवाल।' पार्टी पूरी कोशिश कर रही है कि वह जनता को यह भरोसा दिला सके कि पिछली बार की तरह वह 49 दिनों की सरकार नहीं बल्कि पूरे पांच साल सरकार चलाएगी।
विज्ञापन

पूरे पांच साल की सरकार देंगे केजरीवाल!

सूत्रों का कहना है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे को लोगों ने नकारात्मक ले लिया, जिसकी वजह से पार्टी के बारे में उन्होंने गलत धारणा बना ली है।

एक पार्टी सूत्र के मुताबिक स्लोगन में पांच साल पर जोर देने का मतलब भी यही है कि अगर इस बार उन्हें मौका मिलता है तो वह दिल्ली को पूरे पांच साल की सरकार देगी। इसका मतलब यह भी है कि आप लोगों से उन्हें स्पष्ट बहुमत देने की बात कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें