फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Assembly Election: दिल्ली सरकार के काम के सहारे चुनाव लड़ेगी आप, विधायकों के साथ मनीष सिसोदिया की बैठक

Tue, 13 Aug 2024 06:10 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

जेल से 17 महीने बाद बाद बाहर निकले मनीष सिसोदिया ने विधायकों के साथ मुख्यमंत्री आवास पर बैठक की। इसमें सुनीता केजरीवाल, राष्ट्रीय महासचिव संगठन डॉ. संदीप पाठक, दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय, मंत्री सौरभ भारद्वाज, आतिशी, इमरान हुसैन समेत तमाम बड़े नेता और विधायक मौजूद रहे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री आवास में विधायकों की बैठक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी (आप) चौथी बार दिल्ली सरकार के कामों के सहारे विधान सभा चुनाव मैदान होगी। सभी 70 सीटों पर पार्टी इसके लिए घर-घर जाने की मुहिम चलाएगी। सोमवार पार्टी विधायकों के साथ बैठक में पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में आप की सरकार ने विषम हालातों में काम किए हैं। विधायक इन्हीं कामों के दम में फिर से सत्ता हासिल करने के लिए मैदान में उतरेंगे।

विज्ञापन


इससे पहले जेल से 17 महीने बाद बाद बाहर निकले मनीष सिसोदिया ने विधायकों के साथ मुख्यमंत्री आवास पर बैठक की। इसमें सुनीता केजरीवाल, राष्ट्रीय महासचिव संगठन डॉ. संदीप पाठक, दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय, मंत्री सौरभ भारद्वाज, आतिशी, इमरान हुसैन समेत तमाम बड़े नेता और विधायक मौजूद रहे। इसमें आगामी विधान सभा चुनावों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। सभी विधायकों से क्षेत्र फीडबैक लेने के साथ चुनावों पर भी विमर्श किया।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि 14 अगस्त से शुरू होने वाली उनकी पदयात्रा सभी विधानसभाओं से गुजरेगी और इस दौरान ज्यादा से ज्यादा लोगों से संवाद किया जाएगा। वहीं, आप का हर विधायक चुनाव तक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में कैसे काम करेगा, इसकी गाइड लाइन बताई गई। उन्होंने कहा कि आजाद भारत के इतिहास में आम आदमी पार्टी पहली ऐसी पार्टी है, जिस पर एक के बाद एक हमले हो रहे हैं। इन्होंने पार्टी के शीर्ष नेता को भी जेल में डाल दिया है। भाजपा वाले भी सोच रहे होंगे कि आजादी की लड़ाई लड़ने वालों के बाद पहली बार ऐसे लोग आए हैं, जो न टूट रहे हैं और न झुक रहे हैं। डॉ. संदीप पाठक ने बताया कि 10 साल में दिल्ली में जितना काम किया है, उतना का पूरे देश में किसी और पार्टी की सरकार ने नहीं किया। इस बार आप हम ऐसा चुनाव लड़ेगी कि भाजपा से सारे मंसूबे फेल हो जाएंगे। 
विज्ञापन


हरियाणा में अभी तक 45 सभाएं : संदीप पाठक
हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि अभी हरियाणा में हमारी 45 सभाएं हो चुकी हैं। अब फिर से हर लोकसभा में सभाएं शुरु होने वाली हैं। इस बार पहले से बड़ी सभाएं की जाएंगी। हरियाणा के हर गांव में एक बार छोटी जनसभा हो गई है। अब छोटी-छोटी सभाओं का दौर फिर शुरु होगा। मनीष सिसोदिया भी हरियाणा में चुनाव प्रचार करने जाएंगे। 

आतिशी फहराएंगी तिरंगा : गोपाल राय
गोपाल राय ने कहा कि उनकी मुख्यमंत्री की निजी तौर पर मुलाकात हुई है। इसमें दिल्ली के कामों को लेकर चर्चा की। चूंकि सीएम जेल में हैं। इसलिए यह तय किया गया है कि 15 अगस्त को दिल्ली सरकार की ओर से मंत्री आतिशी झंडा फहराएंगी। सरकार ने इसकी जानकारी विभाग को दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें