फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP ने की मान को बचाने की कोशिश, बोले वीडियो शूट करने के पीछे गलत मंशा नहीं थी

Fri, 22 Jul 2016 09:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी सांसद भगवंत मान द्वारा वीडियो बनाने के मामले में पार्टी आधिकारिक बयान देने से बच रही है। हालांकि, संजय सिंह ने शुक्रवार दोपहर बाद ट्वीट करके इस पर सफाई दी कि वीडियो शूट करने के पीछे मान की कोई गलत मंशा नहीं थी।
विज्ञापन


साथ ही वह भाजपा पर भी हमला करने से नहीं चूके। संजय सिंह ने कहा कि आप से घबराई कांग्रेस व भाजपा भगवंत की सदस्यता खत्म करने पर एक हो गए हैं।

मायावती पर अपमानजनक भाषा और गुजरात के दलितों पर हुए अत्याचार पर चर्चा से ध्यान हटाने के लिए भाजपा ने नौटंकी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शराब की जांच के लिए उपकरण लगाए जाएं

- फोटो : फाइल फोटो
संजय के इस ट्वीट को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत आप के कई बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं ने री-ट्वीट किया।

दूसरी तरफ आप से बर्खास्त सांसद हरिंदर सिंह ने भगवंत मान पर आरोप लगाया कि वह संसद में शराब पीकर आते थे।

इस पर संजय का कहना है कि संसद के बाहर शराब की जांच के लिए उपकरण लगाए जाएं। जो भी सांसद ऐसा करते पकड़े जाएं उनकी सदस्यता खत्म की जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें