फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: वोट चोरी के खिलाफ 15 को दिल्ली में सामूहिक प्रदर्शन करेगी आप

विज्ञापन
विज्ञापन
-सीईसी के इस्तीफे और एसआईआर रद्द करने की मांग को लेकर आंदोलन तेज करने की तैयारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। वोट चोरी के आरोपों और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) 15 अक्तूबर को दिल्ली में सामूहिक विरोध प्रदर्शन करेगी। पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। प्रदर्शन में विधायकों, पार्षदों और प्रदेश, जिला, विधानसभा व वार्ड स्तर के पदाधिकारियों के शामिल होने की बात कही गई है।

पार्टी मुख्यालय में हुई बैठक में आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की गई। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा होने तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल के रूप में डी-नोटिफाई करना सरकार की घबराहट को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यदि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलती है तो सरकार रामलीला मैदान में प्रदर्शन करने की अनुमति दे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आप के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार पुलिस कार्रवाई, प्राथमिकी और परिवहन व इंटरनेट सेवाओं पर रोक जैसे कदमों से आंदोलन को दबाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें