फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आप’ ने अटकाईं कांग्रेस-बीजेपी की सांसें

Fri, 28 Feb 2014 06:55 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से अभी आम आदमी पार्टी (आप) ने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।
विज्ञापन


अंदाजा था कि बृहस्पतिवार को 'आप' यहां से उम्मीदवार का नाम घोषित कर सकती है, लेकिन लोगों को निराशा हुई। इसको लेकर अन्य राजनीतिक दलों की सांसें अटकी हुई हैं। सभी दल मानकर चल रहे हैं कि केजरीवाल की पार्टी से यदि दमदार उम्मीदवार आया तो इस बार चुनाव में जोरदार मुकाबला देखने को मिलेगा।

गौर करने वाली बात है कि गौतमबुद्ध नगर औद्योगिक सीट है। क्षेत्र में आने वाली पांच विधानसभाओं की स्थिति से स्पष्ट है कि इस सीट का प्रदेश में काफी महत्व है। क्योंकि नोएडा विधानसभा क्षेत्र में उद्योग के साथ-साथ अन्य कारोबारियों के ताल्लुकात भी हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कौन होंगे ‘आप’ में टिकट के पांच लकी दावेदार

इसी तरह दादरी विधानसभा क्षेत्र में ग्रेनो की इंडस्ट्री के साथ-साथ यूपीएसआईडीसी का औद्योगिक क्षेत्र भी है। सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र में भी यूपीएसआईडीसी की काफी इंडस्ट्री हैं। खुर्जा विधानसभा क्षेत्र में पॉटरी उद्योग पूरी दुनियां में चर्चित है।

इसी तरह जेवर विधानसभा क्षेत्र में भी ग्रेनो की काफी इंडस्ट्री आती हैं और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र भी, जहां पर उद्योगों और बिल्डरों का दबदबा है।

जब से आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में कमाल किया है तब से राष्ट्रीय राजनीति में इसकी दखल तय मानी जा रही है। यही कारण है कि कांग्रेस, भाजपा, बसपा और सपा के साथ-साथ ‘आप’ की अहमियत भी मानी जाने लगी है।

इसलिए सभी राजनीतिक पार्टियां इंतजार कर रही हैं कि ‘आप’ का प्रत्याशी आने के बाद ही अगली रणनीति बनाई जाए। इसलिए सियासी दल जब भी आंकड़ेबाजी करने बैठते हैं तो ‘आप’ का नाम आते ही ठिठक जाते हैं।
विज्ञापन


सीट की वर्तमान स्थिति
अभी तक गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर नरेंद्र भाटी सपा के घोषित उम्मीदवार हैं। मौजूदा बसपा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर को लेकर पार्टी निश्चिंत है। भाजपा प्रत्याशी को लेकर जरूर तरह तरह की चर्चाएं चलती रहती हैं लेकिन पार्टी सूत्रों का कहना है कि, पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान परफार्मेंस और साल 2012 में नोएडा के विधायक बने डॉ. महेश शर्मा पर ही पार्टी दांव लगाएगी। कांग्रेस प्रत्याशी के बारे में अभी कुछ कहना मुश्किल है। उम्मीदवार स्थानीय होगा या बाहरी, घोषणा के बाद ही पता चलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें