फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: 1984 के सिख दंगों के दोषी सज्जन कुमार की मृत्यु पर शोक के लिए कांग्रेस-भाजपा को आप ने घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
-आप प्रदेशाध्यक्ष ने प्रेस वार्ता कर कहा कि राहुल गांधी की माफी व्यर्थ, भाजपा के तीन सांसद के शोक जताने पर की निंदा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
आम आदमी पार्टी ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर 1984 के सिख विरोधी दंगों के दोषी सज्जन कुमार की मृत्यु पर कांग्रेस की ओर से शोक सभा का आयोजन करने और भाजपा सांसदों के शोक व्यक्त करने पर कड़ी निंदा की। पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज और तिलकनगर विधायक जनरल सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया कि कांग्रेस और भाजपा दोनों ही 1984 के नरसंहार के दोषियों को संरक्षण दे रहे हैं।

भारद्वाज ने कहा कि पूर्व कांग्रेस नेता सज्जन कुमार 1984 के सिख दंगों में दोषी ठहराए गए थे। उन्होंने कहा कि नानावटी आयोग की आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार इन दंगों में 2700 से अधिक सिख मारे गए थे। सज्जन कुमार को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी और हाल ही में उनकी मृत्यु हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के तीन सांसद रामवीर सिंह विधूड़ी, कमलजीत सेहरावत और योगेंद्र चांदोलिया सज्जन कुमार के घर शोक व्यक्त करने गए थे। उन्होंने कहा कि सरकार 12 साल में अन्य जगदीश टाइटलर जैसे आरोपी कांग्रेस नेताओं को भी जेल नहीं भेज पाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा से जुड़े लोगों पर गवाहों को प्रभावित करने के पुराने मामले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आप नेता ने आरोप लगाया कि दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी (डीपीसीसी) ने सज्जन कुमार की शोक सभा के लिए आधिकारिक निमंत्रण भेजे थे और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव शोक सभा की व्यवस्था देख रहे थे। आप ने राहुल गांधी से पूछा कि क्या सिखों से माफी मांगना सिर्फ दिखावा था। इस दौरान विधायक जनरैल सिंह ने कहा कि 42 साल बाद भी पीड़ित परिवारों को न्याय नहीं मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें