फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आप' का दावा: दिल्ली की जनता से बदला ले रही BJP, नफरत में अंधी हो चुकी है भाजपा, वीडियो दिखाकर पूछे कई सवाल

Fri, 14 Jul 2023 05:54 PM IST
Digvijay Singh एएनआई, दिल्ली

सार

आम आदमी पार्टी की तरफ से दावा किया गया कि एक युवा हथिनीकुंड बैराज से साफ दिखा रहा है कि किस तरह साज़िश करके सारा पानी राजधानी की तरफ छोड़ दिया गया। जबकि उत्तर प्रदेश की तरफ जाती एक नहर पूरी तरह से सूखी है।
विज्ञापन
दिल्ली में बाढ़ - फोटो : अमर उजाला-फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्या भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने गहरी साजिश रचकर दिल्ली को डुबाया है? क्या BJP दिल्ली के लोगों को बाढ़ में मार कर अपनी हार का बदला लेना चाहती है? इस तरह के कई सवाल दिल्ली की सत्ता में काबिज आम आदमी पार्टी ने पूछे हैं। आम आदमी पार्टी की तरफ से दावा किया गया कि एक युवा हथिनीकुंड बैराज से साफ दिखा रहा है कि किस तरह साज़िश करके सारा पानी राजधानी की तरफ छोड़ दिया गया। जबकि उत्तर प्रदेश की तरफ जाती एक नहर पूरी तरह से सूखी है। साथ ही आप ने कहा कि दिल्ली वालों से नफ़रत में अंधी हो चुकी है बीजेपी 

 

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी का दावा है कि हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से जान-बूझकर सारा का सारा पानी दिल्ली की तरफ छोड़ा गया जबकि उत्तर प्रदेश की तरफ जाने वाली नहर पूरी तरह सूखी पड़ी है। अगर इस नहर में भी पानी छोड़ा जाता तो दिल्ली में बाढ़ नहीं आती। आप को शंका है दिल्ली की जनता बीजेपी को सरकार बनाने का मौका नहीं दे रही है शायद इसीलिए बीजेपी दिल्ली की जनता से बदला ले रही है। आम आदमी पार्टी ने वीडियो ट्वीट कर कहा, 'इन सभी सवालों के जवाब इस वीडियो को देखने के बाद मिल जाएगा। 

 

दरअसल राजधानी दिल्ली में बारिश के बाद बाढ़ ने तबाही मचा रखी है। दिल्ली के कई इलाकों में बाढ़ के पानी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। कई इलाकों में बाढ़ का पानी जाने से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। लोगों को आने- जाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कई इलाकों में लोग अपना आशियाना छोड़कर दूसरी जगह अस्थाई आशियाना बनाया है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें