केजरीवाल ने जेल में रहकर जनता से जुड़ने की कोशिश शुरू कर दी है। उन्होंने जनता के नाम एक चिट्ठी लिखी है, जिसे ‘आप’ के कार्यकर्ता रविवार को जनता के बीच लेकर पहुंचे।
चिट्ठी में उन्होंने अपना पता तिहाड़ जेल लिखा है। दिल्ली विधानसभा चुनाव की संभावनाओं को देखते हुए केजरीवाल जेल में रहकर भी जनता से जुड़े रहना चाहते हैं।
उनकी चिट्ठी कार्यकर्ताओं के माध्यम से लोगों तक पहुंच रही है। पार्टी के कार्यकर्ताओं को अपने-अपने इलाके में केजरीवाल की लिखी गई चिट्ठी और उनके जेल जाने की वजह के बारे में जानकारी देने का निर्देश दिया गया है।