फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप की टोपियों का स्लोगन बदला

Tue, 24 Dec 2013 03:51 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की टोपियों का एक बार फिर स्लोगन बदल गया है।
विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल की ओर से सोमवार को उपराज्यपाल के पास सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद उनके समर्थकों की टोपियों पर नया स्लोगन दिखा।

विभिन्न जगह एकत्रित आप के कार्यकर्ता ‘हम सत्ता परिवर्तन नहीं, व्यवस्था परिवर्तन करने आए है’ लिखी टोपियां पहने हुए मिले। खास बात यह है कि आप के कार्यकर्ता समय-समय टोपियों का स्लोगन बदलते रहते हैं।

बदले-बदले नजर आए नेताजी

सरकार बनाने से पहले बुलाई गई बैठक में आम आदमी पार्टी के विधायक बदले-बदले नजर आए। एक तरफ जहां सभी के चेहरों पर आत्मविश्वास था, वहीं वेशभूषा भी पारंपरिक नेताओं जैसी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खादी का कुर्ता, जैकेट और सिर पर आम आदमी पार्टी की टोपी। ‘आप’ की पाठशाला में ज्यादातर विधायक इसी तरह पहुंचे। अरविंद केजरीवाल के मीटिंग में पहुंचने के बाद सभी ने दोनों हाथ जोड़कर अभिवादन किया। इसके बाद उन्होंने राजनीति के गुर सीखे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें