फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार के आरोप के बाद आप ने पुलिस कमीश्नर से पूछे 12 सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस आयुक्त बीएस बस्सी के केजरीवाल से सीधे बहस की चुनौती और भ्रष्टाचारियों को कब्रिस्तान भेजने वाले बयान पर आम आदमी पार्टी तिलमिला उठी है। शनिवार को आप ने इस बयान पर प्रेस कॉंफ्रेंस कर इसे पुलिसिया गुंडागर्दी की संज्ञा दे डाली।
विज्ञापन


इस दौरान पार्टी नेताओं ने बस्सी से कोऑपरेटिव सोसाइटी में फ्लैट आवंटन को लेकर 12 सवाल भी पूछे है। आप नेता संजय सिंह ने कहा कि वे खुद भ्रष्टाचार के आरोपी है और हमारे विधायकों को झूठे मामलों में केस दर्ज कर जेल भेज देते है।

जब अपने ऊपर बात आई तो अब वह धमकी दे रहे है। हाउसिंग सोसाइटी में फ्लैट हथियाने वाले मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बस्सी साहब की इस घुड़की से हम डरेंगे नहीं।
विज्ञापन


संजय सिंह ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात करेगा। साथ ही उन्होंने बस्सी को चुनौती दी की वे पहले आरोपी विधायकों से बहस कर लें।
विज्ञापन

पुलिस कमीश्नर पर लगाए गंभीर आरोप

आप के प्रदेश सचिव सौरभ भारद्वाज ने कहा कि बस्सी साहब ने 1989-90 के दौरान रजिस्ट्रार ऑफ सोसाइटी के एस मेहरा जो उस समय उनके पड़ोसी थे के साथ मिलकर यह फ्लैट हथिया लिया।

उन्होंने कहा इस मामले की जांच कर रहे डिप्टी रजिस्ट्रार ने जब रोहिणी स्थित लक्की हाउसिंग सोसाइटी गए तो उनके भाई रवि बस्सी ने उनके साथ बदतमीजी की। अधिकारी ने इसकी शिकायत पुलिस में की लेकिन आज तक केस दर्ज नहीं हुआ है।

भारद्वाज ने इस मौके पर 12 सवाल भी पूछे। जिसमें कहा गया कि उन्हें उस समय से पहले ही कैसे पता चल गया कि एक व्यक्ति की सोसाइटी से सदस्यता खत्म हो रही है। एक सवाल में आप नेताओं ने बस्सी पर दूसरे हाउसिंग सोसाइटी से प्लॉट लेते समय पहले से किसी सोसाइटी का सदस्य होने की बात छुपाने का भी आरोप लगाया।

उधर, आप विधायक सोमनाथ भारती ने भी बस्सी को बहस की चुनौती देते हुए कहा कि देश के इतिहास में यह पहला मौका होगा जब एक पुलिस आयुक्त राज्य के मुख्यमंत्री से बहस की चुनौती दे रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें